छत्तीसगढ़रायपुर

श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल में वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अनुज जाऊलकर का सफल उपचार

  • छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अस्पताल पहुंचकर जाना स्वास्थ्य, विशेषज्ञ चिकित्सकों के प्रयासों की सराहना

रायपुर (विश्व परिवार)। वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अनुज जाऊलकर को 22 जुलाई को एक सड़क दुर्घटना के बाद तत्काल श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल, रायपुर में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में उनकी बाये कुल्हे के जोड़ के में गंभीर फ्रैक्चर एवं डिसलोकेशन हुआ था। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल की विशेषज्ञ मेडिकल टीम ने बिना विलंब उपचार प्रारंभ किया।
मेडिकल डायरेक्टर एवं वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. सुशील शर्मा के नेतृत्व में डॉ. प्रयांक हिशीकर, डॉ. सुप्रीति शर्मा, डॉ. रवि गोयल सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित मेडिकल, नर्सिंग तथा पैरामेडिकल टीम ने समन्वित रूप से उपचार किया। समय पर लिए गए चिकित्सकीय निर्णय, विशेषज्ञ सर्जिकल प्रबंधन तथा सतत निगरानी के परिणामस्वरूप डॉ. अनुज जाऊलकर का उपचार सफल रहा और वर्तमान में उनका स्वास्थ्य निरंतर बेहतर हो रहा है। एवं वह स्वयं खड़े होने की स्थिति में आ गये है।
डॉ. अनुज जाऊलकर के स्वास्थ्य की जानकारी लेने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं पूर्व सांसद अभिषेक सिंह श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा डॉ. जाऊलकर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं विधायक अनुज शर्मा भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी डॉ. जाऊलकर से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
गंभीर एवं जटिल मामलों के उपचार में विशेषज्ञ चिकित्सा, आधुनिक सुविधाओं तथा समन्वित मेडिकल टीम के कारण श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल लगातार मरीजों का भरोसा जीत रहा है। अस्पताल में आपातकालीन एवं ट्रॉमा के मामलों के लिए अनुभवी विशेषज्ञों की उपलब्धता और त्वरित चिकित्सकीय निर्णय मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुशील शर्मा एवं मैनेजिंग डायरेक्टर कात्यायनी शर्मा ने कहा कि अस्पताल का प्रयास प्रत्येक मरीज को समय पर, सुरक्षित एवं विशेषज्ञ चिकित्सा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम आधुनिक तकनीक, अनुभवी चिकित्सकों और समर्पित सेवा भावना के साथ हर मरीज को सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts