झांसी (विश्व परिवार) । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन “आदित्य” एवं स्नेह लता जैन के सुपुत्र एड. चि. गौरव जैन का शुभ पाणिग्रहण संस्कार अरविंद बिन्दु की सुपुत्री सौ.कां. ऐश्वर्या के साथ ओरछा स्थित ओरछा पैलेस मे अति उल्लास के साथ सानंद संपन्न हुआ ।
इस अवसर पर म.प्र. के पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह सहित विभिन्न राजनैतिक दलों केवरिष्ठ नेताओ, समाज सेवियों, उद्योगपतियो, व्यापारीगण, संपादकों, पत्रकारों, शुभ चिंतकों, उभय पक्ष के सगे संबंधी जनों हजारों इष्ट मित्रों ने उपस्थित होकर अपनी शुभकांमनाए भेंट की ।
आगत जनों का स्वागत अजित जैन, अनिल जैन, सुधा चौधरी आदि ने किया ।
दैनिक विश्व परिवार झांसी-रायपुर नव दंपति के भावी आंमंदमयी, सुदीर्घ यशस्वी जीवन की कांमना करता है ।







