भिलाई

भिलाई-03 चरौदा निगम के स्वास्थ्य कर्मचारियों को वितरण किया गया रेनकोट

चरौदा (विश्व परिवार)। निगम महापौर निर्मल कोसरे सभापति कृष्णा चन्द्राकर सहित कमिश्नर डी एस राजपूत रहे कार्यक्रम में उपस्थित।

सावन के पहले ही दिन भिलाई-चरौदा नगर निगम के कर्मचारियों को रेनकोट वितरण किया गया। जिसका उद्देश्य लगातार हो रही बारिश से कर्मचारियों को कार्य के दौरान फिल्ड में सुरक्षा चक्र प्रदान करना है।

महापौर निर्मल कोसरे ने इस मौके पर अपने उद्भार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारे भिलाई-चरौदा निगम के कर्मचारियो को रेनकोट वितरण किया जा रहा है। जिससे किसी कर्मचारी को अपने दायित्व निर्वहन के दौरान बरसात के कारण बाधा उत्पन्न ना हो। वही श्री कोसरे ने आगे कहा कि बरसात के दिनो में कई प्रकार की संक्रामक बिमारियों और कीड़े आदि हवा में उड़ने वाले से बचाव के तौर पर भी रेनकोट कर्मचारियों के लिए उपयोगी रहेगा। मौके पर निगम स्वास्थ्य विभाग के समस्त महिला एवं पुरुष कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts