भिलाई

सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध नगर पंचायत माना कैंप की कार्रवाई, 19 दुकानों से ₹10,800 का जुर्माना वसूला

रायपुर (विश्व परिवार)। नगर पंचायत माना कैंप द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर क्षेत्र की 19 दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सब्जी दुकान, मछली बाजार, चिकन शॉप एवं राशन दुकानों में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों से कुल ₹10,800 का जुर्माना वसूला गया।
कार्रवाई के दौरान नगर पंचायत की टीम ने दुकानदारों एवं आम नागरिकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही सभी दुकानदारों से कपड़े, जूट एवं अन्य पर्यावरण-अनुकूल थैलों का उपयोग करने तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने की अपील की गई।
नगर पंचायत माना कैंप ने बताया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत ने नागरिकों से स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त नगर के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts