छत्तीसगढ़सुकमा

सुकमा में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 68 किलो गांजा बरामद

सुकमा (विश्व परिवार)। सूखे नशे की अंतर्राज्यीय तस्करी के खिलाफ सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 60 लाख रुपए से अधिक के मादक पदार्थ गांजा के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों कर्नाटक के बीदर के रहने वाले हैं. तस्करी के लिए दो स्वीफ्ट कार का इस्तेमाल किया गया. आरोपियों के पास से फर्जी नंबर प्लेट, कैश और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
62.63 लाख का गांजा बरामद
एर्राबोर पुलिस को सूचना मिली कि मुखबिर से मिली कि ओडिशा से दो सफेद रंग की कारों में अवैध गांजा परिवहन किया जा रहा है. इसके बाद एर्राबोर बाजार के पास एनएच-30 पर घेराबंद कर दो वाहनों को रोका गया. तलाशी के दौरान कारों की तलाशी ली गई, साथ ही युवकों से पूछताछ करने पर उन्होंने टाल मटोल करना शुरू कर दिया. पुलिस ने कुल 50 पैकेट अवैध गांजा बरामद किया, जिसका वजन 68 किलोग्राम पाया गया. बाजार में इसकी कीमत 62,63,100 रुपए आंकी गई है।
कर्नाटक के तीन युवक गिरफ्तार
आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना लेकर आई. गिरफ्तारी आरोपियों में कर्नाटक के बीदर जिला के सोहेल खान, अब्दुल अदील और आकाश गौड़ नाम शामिल है. इनके खिलाफ धारा 20(b)(ii)(C), 29 एनडीपीएस एक्ट और धारा 318(2), 340 बीएनएसएस दर्ज किया गया है. दो कारें, फर्जी नंबर प्लेट, मोबाइल और नगदी बरामद किया गया है।
मामले में पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है. आने वाले दिनों में पुलिस इस तस्करी से जुड़े मामलों और भी खुलासे कर सकते हैं. फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts