छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ मां शिवा प्लांट हादसा: इलाज के दौरान दो और श्रमिकों की मौत

रायगढ़ (विश्व परिवार)। मां शिवा प्लांट में हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलसे दो श्रमिक – प्रमोद सोनी और चौखट सिंह की मौत हो गई है. दोनों श्रमिकों को ओपी जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल से चार दिन पहले रायपुर रेफर किया गया था. रायपुर के अस्पताल में ईलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. ओपी जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में घायल तीन श्रमिकों गुड्डू कुमार, चतुर यादव और शनिराम राठिया का अभी भी इलाज चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts