देशनई दिल्ली

संसद में हंगामे के बीच पास हुआ Appropriation Bill-2026, 19 मिनट ही चली लोकसभा

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। संसद के मानसून सत्र (Parliament Monsoon Session) के 12वें दिन राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही सिर्फ 19 मिनट चल पाई। 19 मिनट की कार्यवाही मोदी सरकार ने द एप्रोप्रिएशन (नंबर-3) बिल को ध्वनिमत से पास कर दिया। विपक्ष भारी हंगामा करते रहा। वहीं विपक्षी सांसद सदन में लगातार विरोध और नारेबाजी करते रहे, लेकिन हंगामा के बीच सरकार ने द एप्रोप्रिएशन नंबर 3 बिल, 2026 को ध्वनिमत से पास करवाया।
इस दौरान लोकसभा स्पीकर की तरफ से विपक्षी सांसदों से अपनी सीटों पर लौटने और खर्च से जुड़े प्रावधानों पर निर्धारित चर्चा में हिस्सा लेने की अपील की। हालांकि, विपक्षी सदस्यों का विरोध जारी रहा। इसके बाद सदन ने विधेयक को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी।
Appropriation Bill संसद की वित्तीय प्रक्रिया का अहम हिस्सा है. इसके जरिए पहले से स्वीकृत Demands for Grants के तहत होने वाले खर्च के साथ-साथ उन खर्चों के लिए भी कानूनी आधार मिलता है, जो संचित निधि पर ‘charged’ होते हैं। विधेयक पारित होने के बाद भी सदन में विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी रहा। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को 5 अगस्त 2026 सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। अब वित्तीय कामकाज से जुड़े अगले चरण में Finance Bill पर चर्चा और कार्यवाही होगी।
बता दें कि The Appropriation (No. 3) Bill-2026 के जरिए सरकार को भारत की संचित निधि (Consolidated Fund of India) से स्वीकृत वित्तीय आवंटन निकालने और विभिन्न सरकारी खर्चों को पूरा करने का कानूनी अधिकार मिलता है। संविधान के अनुच्छेद 114 के तहत संसद की मंजूरी के बिना संचित निधि से धनराशि नहीं निकाली जा सकती।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts