छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में भव्य तिरंगा यात्रा रवाना, CM साय और डिप्टी CM साव समेत हजारों लोग हुए शामिल

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से तिरंगा यात्रा रवाना हो गई है। यात्रा सुभाष स्टेडियम तक जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं और शहरवासी शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल हैं।
यात्रा से पहले इंडोर स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
यात्रा को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। दोपहर 1 बजे तक यात्रा वाले रास्तों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से इन रास्तों पर जाने से बचने और जरूरत के मुताबिक वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts