छत्तीसगढ़बलौदा बाजार

बलौदाबाजार में शटर तोड़कर दुकान में चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर

बलौदाबाजार (विश्व परिवार)। शहर के दशहरा मैदान में रोड स्थित एवन डेली निड्स में सोमवार रात दो अज्ञात नकाबपोशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. शटर तोड़कर दुकान के गल्ले में रखे पैसे लेकर चोर फरार हो गए हैं. घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
वारदात से पहले चोरों ने दुकान के आसपास मुआयना किया फिर अंधेरे का फायदा उठाकर धावा बोला. इस दौरान एक आरोपी बाहर नजर बनाए हुए था, वहीं दूसरा अंदर घुस गया. उसने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे का तार काटा और दूसरे कैमरे को घुमाकर दूसरी तरफ कर दिया. हालांकि दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई।
घटना की जानकारी दुकानदार अभिषेक केसरवानी जब आज सुबह दुकान खोलने आया तो शटर खुला हुआ मिला, उसे चोरी का शक हुआ. दुकानदार ने कोतवाली थाना पहुंचकर घटना की सूचना दी. पुलिस टीम घटनास्थल पहुंचकर जांच में शुरू की. फिलहाल दुकान के गल्ले में रखे करीब 10 हजार रुपए चोरी की बात कही जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
बता दें कि इसके पहले भी जिला मुख्यालय में चोरी और उठाई गिरी की घटनाएं हुई हैं. इन प्रकरणों के आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं इससे पुलिस की रात गश्त में भी सवालिया निशान उठ रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts