रायपुर (विश्व परिवार)। आज मोवा मंडल के वार्ड क्रमांक 10 एवं 11 में “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा में सहभागिता की तथा क्षेत्र के घर-घर जाकर राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया।
तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, मंडल के अध्यक्ष मनीष नागोड, वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद मोहन साहू, वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद द्विवेदी, चेदुराम वर्मा, मोहम्मद आरिफ, मोबिन अहमद, मुहम्मद यूसुफ, सुब्रा नामदेव, माया वर्मा, लोमेश साहू, महेश नामदेव, अनिता वर्मा, सरोज चौहान एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।







