रायपुर (विश्व परिवार)। सोलह श्रृंगार और भक्ति- आराधना का मास सावन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है । इसलिए इस दौरान महिलाएं कुछ विशेष तरीके से इसे सेलिब्रेट कर इसे यादगार बनाना चाहती हैं। ऐसा ही खूबसूरत, मस्ती, गेम्स, डांस और लज़ीज़ व्यंजनों का समावेश रहा ग्रीन डे सेलिब्रेशन में, जिसमे श्री दिगंबर जैन आदिश्वर महिला मंडल, डीडी नगर द्वारा चार चांद लगा दिए ।
डीडी नगर स्थित श्री वासुपूज्य जिनालय में सावन उत्सव के अंतर्गत ग्रीन डे के प्रोग्राम में सीनियर्स से लेकर यंगस्टर्स ने हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ भरपूर एंजॉय किया। एक ओर पारंपरिक नृत्यों पर सभी झूम रहे थे तो वहीं रोचक गेम्स में अपने हुनर को बख़ूबी दिखा रहे थे।
जिसमें महिला मंडल की सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस अवसर पर सावन क्वीन प्रतियोगिता, मजेदार गेम्स, हाउजी सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। साथ ही सभी सदस्यों ने मिलकर अपने हाथों से तैयार किए हुए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों को एक दूसरे को खिलाकर पार्टी का भी आनंद लिया।
ग्रीन डे की स्पेशल थीम के अनुरूप सभी महिलाएं हरे रंग की पोशाकों के साथ सोलह श्रृंगार धारण कर मनमोहक अंदाज़ में कार्यक्रम में शामिल हुईं । जिसमे सावन क्वीन के लिए चार राउंड में ख़ास प्रतियोगिता आयोजित की गई । वहीं कहीं तरह के रोचक खेलों में महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और कार्यक्रम को खुशनुमा बना दिया।
उत्साहपूर्ण सहभागिता तथा सहयोग से सावन उत्सव एवं ग्रीन डे का यह आयोजन हंसी-खुशी, मनोरंजन और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया । इस आयोजन में दिगंबर जैन आदिश्वर महिला मंडल की अनीता जैन, जया जैन, ममता जैन, अमिता संघी, रेखा जैन, वंदना जैन, राजुल जैन, ऋचा जैन, मृणाल जैन, प्रतिभा जैन, डॉ मंजुला जैन, श्रद्धा जैन, अंजलि जैन, अमिता जैन, प्रिया जैन, रोली जैन, खुशबू जैन, सुमन जैन, प्रभा जैन, चन्द्रप्रभा जैन, अल्का जैन, आभा जैन, प्रीति जैन सहित सही सभी सदस्यों ने भाग लिया।







