रायपुर

चमत्कारी जैन दादाबाड़ी में विधायक मोतीलाल साहू ने छत्तीसगढ़ की समृद्धि हेतु की पूजा अर्चना

  • चमत्कारी जैन दादाबाड़ी में 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप की धूम

रायपुर (विश्व परिवार)। खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी द्वारा प्रतिष्ठित चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप हेतु मूर्ति , अखण्ड ज्योत व कलश स्थापना के साथ गुरुभक्ति आरम्भ हुई । आज रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री मोतीलाल साहू दादागुरुदेव इक्तिसा जाप में सम्मिलित हुए ।विधायक श्री साहू ने दादागुरुदेव की आरती करते हुए छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा । साहू जी ने इस अवसर पर भैरव सोसायटी के समग्र विकास की भावना व्यक्त की । इस अवसर पर क्षेत्र की पार्षद श्रीमती अंजली जितेन्द्र गोलछा विशेष रूप से उपस्थित हुई । मोतीलाल साहू के साथ संतोष बैद महेन्द्र कोचर राजेश गोलछा , जितेन्द्र गोलछा ने भी आरती में भाग लिया । इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा श्री साहू का शाल श्रीफल से अभिनंदन किया गया । श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि श्री गुरु देव दयाल को मन में ध्यान लगाय , अष्ट सिद्धि नव निधि मिले मन वांछित फल पाय , पंक्तियों से आरम्भ इक्तिसा जाप में श्रद्धालु गुरुभक्ति में सरोबोर हो जाते हैं । प्रतिदिन 11 लाभार्थी परिवारों द्वारा सैकड़ों गुरुभक्तों के साथ चारों दादागुरुदेव की संगमरमर की छत्री के सम्मुख संगीतमय इक्तिसा जाप लगातार 60 मिनट तक किया जाता है । इक्तिसा जाप के साथ प्रतिदिन प्रभु भक्ति के भजन नए गायकों द्वारा प्रस्तुत किये जाते हैं । प्रतिदिन लक्की ड्रा के माध्यम से पांच श्रद्धालुओं को पुरस्कृत किया जाता है । दादागुरुदेव इक्तिसा जाप गायक गायिका निर्मल पारख, विवेक बैद, हुकुमचंद बैद , अवधेश, दिप्ती बैद, पूनम बरमट द्वारा अलग अलग रागों में सामुहिक गाया जाता है । इक्तिसा जाप में पदम गोलछा , राकेश चोपड़ा , विवेक बैद, प्रसन्न चोपड़ा , ट्रस्टी निलेश गोलछा, निकेश बरड़िया , डॉ योगेश बंगानी , संतोष झाबक , राजेन्द्र रांका ,  मंजू कोठारी , सरला बैद , राधिका सेठिया , सुशीला देवी , मधु पारख , सूरज झाबक , मयूरी गोलछा की सक्रिय उपस्थित है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts