रायपुर

बीरगांव नगर निगम ने निकाली तिरंगा यात्रा, मानव श्रृंखला से विद्यार्थियों ने बनाया अशोक चक्र

रायपुर  (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम बीरगांव द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया । आडवाणी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में महापौर  नंदलाल देवांगन ,सभापति कृपा राम निषाद,आयुक्त युगल किशोर उर्वशा, एवं पार्षद गण , प्राचार्य की उपस्थिति में 1000 से अधिक छात्र छात्राओं ने स्वच्छता संबंधी एवं नशा मुक्ति की शपथ ली ।सभी ने मिलकर राष्ट्रीय एकता का प्रतीक चिन्ह अशोक चक्र बनाया एवं देशभक्ति एवम् एकता की मिसाल पेश की ।दिखाई।तत्पश्चात महापौर श्री देवांगन के नेतृत्व में तिरंगा रैली प्रारंभ की गई जो आडवाणी स्कूल से होते हुए बुधवार बाजार एवं बुधवारी बाजार से नगर निगम कार्यालय पर जाकर समाप्त हुआ ,जिसमें नगर निगम बीरगांव के महापौर श्री देवांगन ,सभापति श्री निषाद ,आयुक्त  युगल किशोर उर्वशा , MIC मेंबर  संतोष साहू , पार्षद  दिलदार कुमार , डिकेन्द्र सिन्हा एवं प्राचार्य श्री सिरमौर एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी, छात्र छात्राए, शिक्षक शिक्षिका एवं आमजन उपस्थित रहें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts