रायपुर (विश्व परिवार)। आज नगर पालिक निगम रायपुर मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के प्रथम तल पर महापौर कार्यालयीन कक्ष में पहुंचकर शंकरनगर स्थित अशोका रतन परिसर कम्युनिटी हॉल के पीछे अशोका रतन रेसीडेंसीयल को आपरेटिव सोसायटी के रहवासियों सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रसन्न शर्मा, कलेक्टर सूडा शशांक पाण्डेय, श्याम नारंग, दीपक गुप्ता एवं रहवासियों ने महापौर मीनल चौबे से मुलाकात की एवं उन्हें अशोका रतन परिसर शंकरनगर में जल की समस्या दूर करने का अनुरोध किया। अशोका रतन परिसर शंकरनगर में 20 हजार से अधिक व्यक्ति निवास करते है एवं वहां नगर निगम की पाईप लाईन में सप्लाई रहवासियों के अनुसार कम मात्रा में होती है।
महापौर मीनल चौबे ने अशोका रतन रेसीडेंसीयल को आपरेटिव सोसायटी के रहवासियों की जल समस्या को ध्यानपूर्वक सुना एवं उन्हें विनम्र सुझाव दिया कि वहां के रहवासी अपने निजी व्यय से सोसायटी परिसर में नल कनेक्शन में वाटर मीटर लगवाये ताकि जितनी खपत हो उतना ही पानी का देयक आगे मीटर रीडिंग से प्राप्त हो सके जो रहवासियों के लिए सुविधाजनक हो और पेयजल की बचत के महत्वपूर्ण कार्य में सोसायटी के रहवासी भागीदार बन सके।
महापौर मीनल चौबे ने कहा कि धरती माता को पानी वापस लौटाने अशोक रतन रेसीडेंसीयल को आपरेटिव सोसायटी के रहवासी आगे आये एवं अपने निवास में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम शीघ्र लगाये जिससे वर्षा जल संचयन प्रभावी तरीके से हो सके एवं परिसर की जलसमस्या का समाधान शीघ्र हो सके। महापौर ने कहा कि नगर निगम रायपुर द्वारा डूंडा में नया वाटर फिल्टर प्लांट बनाने का कार्य शीघ्र शासन के निर्देशानुसार प्रारंभ किया जायेगा। फिल्टर प्लांट चालू होने के बाद पर्याप्त पानी आपूर्ति की व्यवस्था नगर निगम के माध्यम से सहजता से हो सकेगी एवं नागरिको को जलसंकट का सामना गर्मी में नहीं करना पडेगा।
इस दौरान महापौर कक्ष में नगर निगम जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष साहू, अपर आयुक्त पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा और कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव एवं उपअभियंता जल आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति रही।
महापौर मीनल चौबे ने जोन कमिश्नर को नल कनेक्शन की नगर निगम जोन 9 क्षेत्र के वार्डो में निरीक्षण, जाँच कर अवैध नल कनेक्शन पाए जाने पर उन्हें तत्काल विच्छेद करवाकर सभी अवैध नलों पर नियमानुसार प्रकिया के अंतर्गत करारोपण करने नियमितीकरण कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।







