छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में राजीव गांधी की 82वीं जयंती मनाई गई, प्रतिमा स्थल पर दी गई पुष्पांजलि

रायपुर (विश्व परिवार)। आज भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गाँधी को उनकी 82वीं जयन्ती पर सादर नमन करने राजधानी शहर रायपुर के राजीव गाँधी चौक पर स्थित उनके प्रतिमा स्थल के समक्ष रायपुर नगर पालिक संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन रखा गया।
नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 4 के सहयोग से रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 अंतर्गत मौलाना अब्दुल ऱउफ वार्ड क्रमांक 45 की पार्षद श्रीमती अर्जुमन ढेबर सहित राजधानी शहर रायपुर के गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवकों ने भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गाँधी का उनकी 82वीं जयन्ती पर सादर नमन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts