नई दिल्ली (विश्व परिवार)। ‘वंदे मातरम’ को लेकर एक बड़े फैसले के तहत कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में पार्टी ने यह साफ किया है कि उसके कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत के केवल पहले दो अंतरा ही गाए जाएंगे. कांग्रेस ने खुलकर एलान कर दिया है कि वो वंदे मातरम को पूरा नहीं गाएंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के वंदे मातरम् के दो छंद गाने पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने ही विभाजन की नींव डाली. देश में तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी।
BJP ने निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस एक बार फिर 90 साल पुरानी गलती दोहरा रही है. अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम् के दो-टुकड़े किए।
गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस के कार्यक्रमों में वंदे मातरम के सिर्फ दो पैरा गाने के फैसले की आलोचना की. 1937 में कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम एपिसमेंट के लिए वंदे मातरम के दो टुकड़े करके देश के विभाजन की नींव डाली थी. गृहमंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम से जुड़े विवाद को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है।
अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस का वंदे मातरम पूरा न गाना तुष्टिकरण है और देश में तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी. कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए वंदे मातरम के दो टुकड़े करके देश के विभाजन की नींव डाली और पाकिस्तान का जन्म हुआ।
अमित शाह ने कहा, कांग्रेस एक बार फिर 90 साल पुरानी गलती दोहरा रही है. कांग्रेस पार्टी 1937 का अपनी पार्टी का रेज्यूलेशन मान रही है और संसद के एक्ट को नकार रही है. जनता से अपील की है कि तुष्टिकरण के खिलाफ एकजुट हों, कांग्रेस के फैसले के खिलाफ आवाज बुलंद करें।
वहीं, कांग्रेस ने स्पष्ट कहा है कि वंदे मातरम् को लेकर कोई कन्फ्यूजन नहीं है. पार्टी का स्टैंड क्लियर है. 1937 के रिजोल्यूशन में गांधी, नेहरू और पटेल ने फैसला किया था. हम उसी फैसले के साथ खड़े हैं।







