देशनई दिल्ली

1984 सिख विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार का निधन हो गया है। कांग्रेस के पूर्व सांसद तिहार जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। आज सुबह 81 साल की उम्र में 1984 सिख दंगों के दोषी कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन हो गया। वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर उन्हें दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत लाया घोषित (ब्रॉट डेड) कर दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके बेटे जग प्रवेश कुमार सफदरजंग अस्पताल पहुंच गए है।
बता दें कि सज्जन कुमार 1984 सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में दोषी ठहराए गए थे। उन्हें 1 नवंबर 1984 को सरस्वती विहार इलाके में पिता-पुत्र की हत्या से जुड़े एक मामले में दोषी ठहराया गया था। सज्जन कुमार को दिल्ली के सरस्वती विहार में एक भीड़ को उकसाने का दोषी पाया गया था, जिसके कारण जसवंत सिंह और उनके बेटे तरनदीप सिंह की हत्या हो गई थी। कांग्रेस के पूर्व सांसद को 12 फरवरी को दंगा करने, गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा होने और हत्या वगैरह से जुड़ी धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया था। साल 2025 में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 1984 के सिख-विरोधी दंगों के मामले में सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts