छत्तीसगढ़रायपुर

11 अक्टूबर को होगी कैबिनेट बैठक, CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे जुटेगी मंत्रिपरिषद

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (कैबिनेट) की बैठक 11 अक्टूबर को होगी। बैठक मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन, रायपुर में दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी।

बैठक में राज्य सरकार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और प्रस्तावों पर चर्चा की जा सकती है। हालांकि, बैठक के एजेंडे की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक को लेकर विभागों की ओर से प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। कैबिनेट में लिए जाने वाले निर्णयों के बाद सरकार की आगामी नीतियों और योजनाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts