रायपुर (विश्व परिवार)। वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन–बालको मेडिकल सेंटर (BMC) के 8वें स्थापना वर्ष समारोह के अंतर्गत ‘Prevent, Protect, Proper’ विषय पर अंतर-विद्यालयीन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य एवं कैंसर जागरूकता के प्रति संवेदनशील बनाना तथा कला के माध्यम से अपने विचारों और संदेशों को अभिव्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना था। साथ ही, बच्चों में कम उम्र से ही स्वस्थ जीवनशैली, स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति जागरूकता विकसित करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य रहा।
प्रतियोगिता के विजेताओं को 14 अगस्त को बालको मेडिकल सेंटर में आयोजित समारोह में BMC के चिकित्सकों डॉ. नीलेश जैन एवं डॉ. रुचि औजला द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रथम पुरस्कार:
- अंशिका चौहान, कक्षा 7, GC, CRPF Camp
- वृद्धि भारद्वाज, कक्षा 5, DPS रायपुर
द्वितीय पुरस्कार:
- केशव अग्रवाल, कक्षा 9, DPS रायपुर
- टोमेश ध्रुव, कक्षा 7, PM Shri KV, महासमुंद
तृतीय पुरस्कार:
- जानवी चेलक, कक्षा 8, Christel House India
- हिना साहू, कक्षा 8, Christel House India
ऐसी पहलों के माध्यम से BMC बच्चों और विद्यालयों के साथ निरंतर जुड़कर स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा दे रहा है और कम उम्र से ही स्वस्थ जीवनशैली एवं बेहतर स्वास्थ्य संबंधी विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। यह पहल BMC की “Cancer Care For All” की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।







