छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सोलर महाकुंभ “संवाद 2026” का आयोजन 22 एवं 23 अगस्त को

  • राज्यभर से 1,500 से अधिक सोलर एवं रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र के दिग्गज एक मंच पर जुटेंगे

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन (CSWA) द्वारा आगामी 22 एवं 23 अगस्त 2026 को रायपुर स्थित प्रतिष्ठित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित सोलर बिजनेस एवं नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म “संवाद 2026” का दो दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है।
“One Vision, One Platform, Endless Opportunities” एवं “संवाद से समाधान के मूल मंत्र के साथ आयोजित यह महासंगम सोलर एवं रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा। दिनांक 22 अगस्त 2026 को आयोजित उद्घाटन समारोह में माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति के साथ माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर, विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर उत्तर, महापौर मीनल चौबे, CREDA अध्यक्ष भूपेंद्र सावन्त्री , प्रधान सचिव एवं अध्यक्ष, CSPDCL. सुबोध सिंह , CEO, CREDA सारांश मित्तल, MD, CSPDCL, भीम सिंह कंवर जी तथा अध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स सतीश थोरानी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
समापन एवं सम्मान समारोह
दिनांक 23 अगस्त 2026 को आयोजित भव्य समापन एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि माननीय डॉ. रमन सिंह जी, विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ होंगे। समारोह में विधायक पुरंदर मिश्रा , रायपुर उत्तर की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी।

यह विशेष आयोजन छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के पंजीकृत EPC सदस्यों के लिए आयोजित किया जा रहा है तथा इसमें प्रवेश By Invitation Only रहेगा।
छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी
इस ऐतिहासिक आयोजन का नेतृत्व छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के निम्न पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है- अध्यक्षः संतोष मिश्रा,उपाध्यक्षः पीतांबर गुप्ता, सचिवः रितेश कुमार खंडेलवाल,कोषाध्यक्षः लतीश जुमनानी
इवेंट ऑर्गेनाइजर हेडः रितिक अग्रवाल एवं रोहन लूथरा, मेंबरशिप कमेटी हेडः रविंद्र मिश्रा, डायरेक्टरी हेडः सुयश तिवारी

1,500 से अधिक दिग्गज एक मंच पर
“संवाद 2026” में राज्यभर से 1,500 से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। इसमें प्रमुख उद्योगपति, सोलर EPC प्लेयर्स, निर्माता, निवेशक, कंसल्टेंट्स, ट्रेडर्स, सर्विस प्रोवाइडर्स, तकनीकी विशेषज्ञ एवं नीति-निर्माता एक ही मंच पर जुटेंगे।
यह आयोजन केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि बिजनेस नेटवर्किंग, ज्ञान-विनिमय, तकनीकी संवाद और नए व्यावसायिक अवसरों का एक व्यापक प्लेटफॉर्म होगा।
45 से अधिक अत्याधुनिक स्टॉल्स वाला ग्रैंड सोलर एग्जीबिशन
आयोजन का प्रमुख आकर्षण ग्रैंड सोलर एग्जीबिशन होगा। इसमें देशभर के अग्रणी निर्माता एवं कंपनियां अपने नवीनतम उत्पादों और तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी।

प्रदर्शनी में प्रमुख रूप से-

  • हाई-टेक सोलर मॉड्यूल्स
  • इनवर्टर्स
  • आधुनिक बैटरी एवं एनर्जी स्टोरेज सिस्टम
  • माउंटिंग स्ट्रक्चर्स
  • केबल्स एवं BOS Components
  • EV Charging Solutions

नवीनतम सोलर एवं रिन्यूएबल एनर्जी टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन किया जाएगा।

व्यापारिक साझेदारी और B2B नेटवर्किंग को बढ़ावा देने के लिए पूरे वेन्यू पर 45 से अधिक अत्याधुनिक स्टॉल्स लगाए जा रहे हैं, जिन्हें सुव्यवस्थित तरीके से अलग-अलग सेक्शन में प्रदर्शित किया जाएगा।
“संवाद 2026 डायरेक्टरी” का भव्य विमोचन
कार्यक्रम का एक अन्य महत्वपूर्ण आकर्षण “Connecting Today, Powering Tomorrow” थीम पर आधारित “संवाद 2026 डायरेक्टरी” का विमोचन होगा।
इस डायरेक्टरी में सोलर एवं रिन्यूएबल एनर्जी उद्योग से जुड़े प्रमाणित EPC Players, Traders एवं Manufacturers की कंपनी प्रोफाइल और संपर्क विवरण उपलब्ध होंगे। इसे High-Quality Printed Book के साथ-साथ Digital Edition के रूप में भी जारी किया जाएगा।
यह डायरेक्टरी भविष्य में उद्योग के लिए एक उपयोगी Business Reference Guide के रूप में काम करेगी।
नीति, तकनीक और भविष्य पर होगा गंभीर संवाद
“संवाद 2026” में सोलर एवं रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर तकनीकी सेमिनार, प्रोडक्ट डेमॉन्स्ट्रेशन एवं पैनल डिस्कशन आयोजित किए जाएंगे।
MNRE, CREDA एवं DISCOMS सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों की सहभागिता से अक्षय ऊर्जा क्षेत्र की नीतियों, तकनीकी विकास, बाजार की संभावनाओं और भविष्य के अवसरों पर सार्थक चर्चा होगी।
एसोसिएशन का उद्देश्य केवल समस्याओं पर चर्चा करना नहीं, बल्कि “संवाद से समाधान” की भावना के साथ सरकार, उद्योग और हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
बिजनेस के साथ मनोरंजन और नेटवर्किंग का भी संगम
दो दिवसीय आयोजन में गंभीर बिजनेस एवं टेक्निकल सेशन्स के साथ प्रतिभागियों के लिए मनोरंजन और नेटवर्किंग की भी विशेष व्यवस्था रहेगी।
कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर का विशेष प्रेरक सत्र, लाइव म्यूजिकल परफॉर्मेंस, प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां, स्टैंड-अप कॉमेडी नाइट तथा प्रीमियम नेटवर्किंग डिनर जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
रिन्यूएबल एनर्जी के भविष्य के लिए एक नई दिशा
छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन का मानना है कि छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा और रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। “संवाद 2026” का उद्देश्य उद्योग के सभी प्रमुख हितधारकों को एक साझा मंच प्रदान कर नई तकनीक, नए निवेश, नए व्यवसाय और नए रोजगार के अवसरों को गति देना है।
यह आयोजन छत्तीसगढ़ को रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में एक प्रमुख निवेश एवं व्यवसायिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts