छत्तीसगढ़रायपुर

जनरेशन कंपनी के पांच कर्मी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी में अपने दायित्वों से बढ़कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच कर्मियों को प्रबंध निदेशक एस.के. कटियार द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इन कर्मियों ने वित्तीय प्रबंधन, प्रशासनिक कार्यों, विद्युत उत्पादन की विश्वसनीयता बढ़ाने, कोयला आपूर्ति तथा मानव संसाधन प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
सम्मानित होने वाले कर्मियों में कार्यपालन अभियंता बलवंत पाटिल, सहायक अभियंता सौरभ राय, कार्यालय सहायक श्रेणी-दो पंकज शर्मा, अनुभाग अधिकारी इमरान खान तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर हेमन्त कुमार साहू शामिल हैं।
बलवंत पाटिल ने सिकासार एवं गंगरेल जलविद्युत गृहों में स्थापित पुराने एवं अप्रचलित जनरेटर एक्साइटेशन सिस्टम के आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सौरभ राय ने GP-III खदान से कोयला आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में SECL एवं रेलवे से लगातार समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन 3-4 कोयला रेक उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही समयपूर्व LC नवीनीकरण कर निर्बाध कोयला आपूर्ति सुनिश्चित की। उनके प्रयासों से ABVTPS का वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक कोयला भंडारण लक्ष्य फरवरी 2026 के अंत तक प्राप्त करने में सफलता मिली।
पंकज शर्मा ने प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी अधिकारियों से संबंधित स्थापना कार्यों का सफल निष्पादन किया, जिससे विभिन्न हितलाभों के समय पर भुगतान एवं आयकर संबंधी गणना में विशेष सहयोग मिला।
इमरान खान ने बैंक गारंटी, अमानत राशि लौटाने तथा प्राप्तियों एवं देयकों के समयबद्ध निपटान में विशेष योगदान दिया। उन्होंने कंपनी को होने वाली संभावित आर्थिक क्षति को रोकने के साथ ही आर्थिक लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं डाटा एंट्री ऑपरेटर हेमन्त कुमार साहू ने ऑनलाइन वार्षिक स्वमूल्यांकन/गोपनीय प्रतिवेदन से संबंधित जानकारी संकलित कर SPARROW-CHAS में CLASS I/II के 1107 प्रतिवेदन निर्धारित समय पर जनरेट करने का उत्कृष्ट कार्य किया।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक एम.एस. कंवर, सी.एल. नेताम, संदीप मोदी, संजय कुमार शुक्ला सहित मुख्य अभियंता सुभाष शर्मा, रोहित डहरवाल, आई.ए. अंसारी, देवेन्द्र नाथ, जीतेन्द्र चावड़ा और शशि धर द्विवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश अधिकारी अनामिका मंडावी ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts