छत्तीसगढ़रायपुर

शक्कर 30-40 रुपये से बढ़कर 70 रुपये किलो…चावल एक साल में 11.5% महंगा…रसोई पर महंगाई की दोहरी मार: सुशील सन्नी अग्रवाल

रायपुर  (विश्व परिवार)। आम आदमी की थाली पर महंगाई की मार लगातार बढ़ती जा रही है। इसकी पुष्टि अब सरकारी आंकड़े भी कर रहे हैं। थोक से लेकर खुदरा बाजार तक चावल और शक्कर के साथ साथ अन्य खाद्य पदार्थ के दामों में बेतहाशा उछाल आया है।
11.5 फीसदी बढ़ गए
सरकारी रिपोर्ट के अनुसार बीते एक साल में चावल के दाम औसतन 11.5 फीसदी बढ़ गए हैं, जबकि अकेले पिछले एक महीने में ही 3 फीसदी की तेजी आई है।
70 रुपये किलो तक पहुंच गई
वहीं शक्कर के दाम तो आसमान छू रहे हैं। जो शक्कर एक महीने पहले तक 30 से 40 रुपये किलो बिक रही थी, वही अब 70 रुपये किलो तक पहुंच गई है। पिछले 30 दिनों में ही शक्कर में करीब 17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। वहीं महंगाई को लेकर किसी भी तरह की कोई आंदोलन नहीं किया जा रहा है या यू कहें कि महंगाई को लेकर सब ने चुप्पी साध ली है ।
मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी
बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। कांग्रेस नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सुशील सन्नी अग्रवाल ने कहा कि महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। उन्होंने यह भी कहा कि “सरकारी आंकड़े खुद बता रहे हैं कि महंगाई चरम पर है। चावल साल भर में 11.5% महंगा हो गया और शक्कर जो 30-40 रुपये थी वो आज 70 रुपये हो गई है। केंद्र और राज्य कि सरकार सो रही है और जनता महंगाई से जूझ रही है।”
नियंत्रण किया जाए
उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द शक्कर और चावल के बढ़ते दामों के साथ साथ अन्य खाद्य पदार्थों पर नियंत्रण किया जाए। अगर सरकार इस ओर ध्यान नहीं देगी तो फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts