कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते कुएं में गिरा 3 साल का मासूम, मौत से मचा कोहराम

कोरबा (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खेल-खेल में कुएं में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत हो गई। यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 34 पुरानी बस्ती के दादर बस्ती की है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।
जानकारी के मुताबिक अभियांस पटेल घर पर खेल रहा था। खेलते हुए अचानक घर से लगे बाड़ी के कुएं के पास गया और उसमें गिर गया। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब मासूम घर पर नजर नहीं आया तब परिजनों ने खोजबीन की। इस दौरान पता चला कि वह कुएं में गिर गया है। तत्काल उसे बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
आंगनबाड़ी जाता था अभियांस, दो भाइयों में छोटा था
इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मासूम मृतक के पिता सतानंद पटेल खेती किसानी और बाड़ी में सब्जी लगाने का काम करता है। अभियांस दो भाइयों में छोटा था और आंगनबाड़ी जाता था। कुछ दिनों से हो रहे झमाझम बारिश के कारण कुए में लबालब पानी भरा हुआ है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts