छत्तीसगढ़बलरामपुर

त्रिकुंडा जलाशय में लीकेज सुधारने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने सुरक्षा इंतजामों पर उठाए सवाल

बलरामपुर (विश्व परिवार)। जिले के त्रिकुंडा जलाशय बांध के लीकेज को ठीक करने उतारे गए एक बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने बिना सुरक्षा इंतजाम के बुजुर्ग को बांध में उतारने का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है। यह पूरा मामला त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव का है।
बताया जा रहा है कि बांध में लीकेज की समस्या को ठीक करने के लिए बुजुर्ग को आज पानी में उतारा गया था। परिजनों का आरोप है कि बुजुर्ग की तबीयत पहले से खराब थी, इसके बावजूद उन्हें काम पर ले जाया गया। इसी दौरान वह पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई।
थाने पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारी
हादसे के बाद मामले की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे। घटना के बाद अधिकारी गांव से निकलकर थाने पहुंचे, जहां मामले को लेकर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।
मामले की जांच जारी
परिजनों ने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि बुजुर्ग को बांध के लीकेज वाले हिस्से में उतारते समय पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts