रायपुर

शौण्डिक समाज ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, 500 शिवभक्तों ने हटकेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के द्वारा पवित्र श्रावण मास के अवसर पर टाटीबंध हीरापुर स्थित छठघाट महादेव मंदिर से पूरे हर्ष उल्लास के साथ विशाल ढोल-नगाड़े, शिवगणों की विभिन्न वेशभूषा, शिव बारात के रूप में आकर्षक जीवंत झांकियों के साथ महादेवघाट प्राचीन हटकेश्वरनाथ मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकालकर जलाभिषेक किया गया।

जैसे ही कांवड़ यात्रा हीरापुर-आमानाका के मुख्य मार्ग से होकर लाखेनगर रायपुरा चौक होते हुए बीच रास्ते में गुजरी, बरसते पानी में समाज के युवा, महिला और वरिष्ठ परिजनों ने पुष्प वर्षा कर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के साथ शिवभक्त कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाया, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

हटकेश्वर महादेव को जल अर्पित कर मंदिर प्रांगण में भक्ति भाव के साथ सामाजिक एकता का संदेश देते हुए, सभी के लिए एवं उपस्थित लगभग 500 शिवभक्तों के लिए अन्नदान, भंडारा और प्रसाद वितरण का समाज द्वारा सराहनीय सेवा कार्य किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के अध्यक्ष शिवरतन प्रसाद गुप्ता सपरिवार, प्रमुख संयोजक श्याम किशोर गुप्ता, प्रमुख सलाहकार ओमप्रकाश गुप्ता, संरक्षक सुभाष साहू, संगठन मंत्री चंदन शाह, जयराम साव, दुर्ग-भिलाई से उमेश साव, धरमवीर मंडल, मृत्युंजय शाह, सुनील साव, सुबोध साव, विकास साव, विजय साव, श्रवण कुमार, मनोज साव, मिन्टू साव, मुकेश एवं टाटीबंध-हीरापुर-भनपुरी-भांठागांव, रायपुर समाज के कांवड़ यात्रा सेवा में शामिल होकर पुण्य के भागीदार बने।

अंत में प्रदेश अध्यक्ष शिवरतन प्रसाद गुप्ता द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज और कांवड़ यात्रा सेवा में शामिल सभी भक्तों पर भगवान हटकेश्वर भोलेनाथ की कृपा सदैव बनी रहे तथा ऐसे शुभ कार्य समाज में और अधिक से अधिक हों, यही कामना करते हुए सभी भक्तों का धन्यवाद किया गया।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts