धर्म

दिल्ली में रचने जा रहा इतिहास,पूरा विश्व देखेगा लाल किला में होने वाला मुनि दीक्षा का दृश्य : सुव्रतसागर जी महाराज

  • पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के कर कमलों से होगी दिगंबर दीक्षाएँ सम्पन्न

दिल्ली  (विश्व परिवार) दिल्ली ऋषभोदय में विराजीत पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज जी के शिष्य श्रुत संवेगी श्रमण सुव्रतसागर जी महाराज जी ने धर्मसभा में सम्बोधन करते हुए कहा की – 25 अक्टूबर 2026,रविवार का दिन होगा बेहद खास |
पट्टाचार्य गुरुदेव श्री विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में दिल्ली में रचने जा रहा है इतिहास | पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के कर कमलों से होगी दिगंबर दीक्षाएँ सम्पन्न |
बा ब्र अंकित भैया जी (प्रतापगढ़ राजस्थान); बा ब्र अनिकेत भैया (मुंबई); बा ब्र यश भैया (भिंड,मध्य प्रदेश ) ;
प्रसन्न पाटणी (छत्रपति संभाजी नगर, महाराष्ट्र); ब्रम्हचारी वकील चंद्र  (बड़ौत, उत्तर प्रदेश ) ये सभी 5 ब्रह्मचारी निरंतर करीब करीब 2 वर्षे से प्रयास कर रहे थे की उनकी दिक्षा हो | पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज जी ने बहोत ही दूर दृष्टी से कहा था की आपको जरूर दिक्षा देंगे और ऐतिहासिक दीक्षाये देंगे |
आज आप सभी को बताने में खुशी हो रही है की वो दिक्षाये होनेवाली है लाल किल्ले के परिसर में गणाचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज के परम शिष्य पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज के सान्निध्य एवं करकमलों से में 25 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में समारोह पूर्वक दोपहर 2 बजे से भव्य जैनेश्वरी दिक्षा प्रारंभ होगी |
जैन मुनि बनेंगे -बा ब्र अंकित भैया (प्रतापगढ़ राजस्थान); बा ब्र अनिकेत भैया (मुंबई); बा ब्र यश भैया  (भिंड,मध्य प्रदेश ) ; प्रसन्न पाटणी (छत्रपति संभाजी नगर, महाराष्ट्र); ब्रम्हचारी वकील चंद्र  (बड़ौत, उत्तर प्रदेश ) | ये सभी 5 ब्रम्हचारी पट्टाचार्य विशुद्ध सागरजी महाराज के सानिध्य में आ गये | जैन मुनि बनने प्रक्रिया कठिन होती है | निरंतर साधना और तपस्या के बाद विशुद्ध सागरजी महाराज ने उन्हें दीक्षा देने की स्वीकृति दी | पूरा विश्व देखेगा दिल्ली लाल किला में होने वाला जैनेश्वरी दिक्षा का दृश्य |

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts