धर्म

संत शिरोमणि 108 आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी एवं विद्यानिधि 108 आचार्य श्री समयसागर महाराज जी का जन्मोत्सव धूम – धाम से चंद्रगिरी डोंगरगढ़ में मनाया गया 

 (विश्व परिवार)। शरद पूर्णिमा महोत्सव, परम पूज्य संत शिरोमणि 108 आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी की आज्ञानुवर्ती शिष्या 105 श्री शैलमति माता जी , 105 श्री अदुरमति माता जी के पावन सानिध्य में आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज जी एवं 108 आचार्य श्री समयसागर महाराज जी का जन्म महोत्सव (शरद पूर्णिमा महोत्सव) छत्तीसगढ़ के श्री दिगम्बर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र चंद्रगिरि डोंगरगढ़ में दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को भव्य रूप से मनाया गया| जिसमे प्रातः भगवान का अभिषेक, पूजन, आरती, 108 आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी के स्थापित चरणो का 108 कलासों से अभिषेक किया गया, आचार्य श्री विद्यासागर विधान हुआ | दोपहर 12 बजे से आसपास के सात गांव का भंडारा हुआ| शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ| डोंगरगढ़ के सुप्रसिद्ध संगीतकार सोनल जैन के मधुर भजन से सभी गुरु भक्ति में आनंदित हुए | जैन समाज डोंगरगढ़ के अध्यक्ष अनिल जैन, कोषाध्यक्ष जयकुमार जैन, सचिव सुरेश चन्द जैन,  निर्मल जैन, महेंद्र जैन, सुभाष चंद जैन, एवं सभी ट्रस्टी ने आदरणीय यशस्वी अध्यक्ष सेठ सिंघई किशोर जैन को उनके चंद्रगिरि को बनाने में उनके अथक योगदान कि खूब प्रशंसा किया गया| इस अवसर पर सप्रेम जैन, सोपान जैन, अमित जैन, दीपेश जैन, शैलेश जैन, आलोक जैन एवं डोंगरगढ़ जैन समाज के उपाध्यक्ष निशांत जैन (सोनू), श्री दिगम्बर जैन समाज महिला मंडल डोंगरगढ़ आदि उपस्थित थे |

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts