रायपुर (विश्व परिवार)। बस्तर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन आज संगठनात्मक मजबूती और वैचारिक रणनीति पर गहन मंथन हुआ। जगदलपुर के गणपति रिज़ॉर्ट में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स के तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और विषय विशेषज्ञों द्वारा आयोजित विभिन्न सत्रों में संभाग के सभी जिलों से आए ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स ने सक्रिय भागीदारी की।
प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और एआईसीसी महासचिव भूपेश बघेल ने धर्म, राजनीति और धर्म निरपेक्षता को लेकर चलाए जाने वाले एजेंडा, भ्रम, मिथकों पर स्पष्टता से अंतर स्थापित करते हुए संवैधानिक मर्यादा और राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता के तौर पर दायित्व समझाए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने संगठनात्मक भूमिका और उत्तरदायित्व के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बेहतर उपयोग की बारीकियों से अवगत कराया।
पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने संगठनात्मक विषयों पर विचार रखा।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने छत्तीसगढ़ के महापुरुषों का आजादी की लड़ाई से लेकर देश के नव निर्माण में उनके योगदान का गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला।
एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी ने बस्तर संभाग के स्थानीय ज्वलंत मुद्दों जैसे जल, जंगल, जमीन के अधिकार, पेशा (PESA) कानून और स्थानीय विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।
मीडिया और सोशल मीडिया मैनेजमेंट पर प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने इंटरेक्टिव सेशन लिया। संगठन को और अधिक प्रभावी और क्रियाशील बनाने के लिए डिजिटल मीडिया तकनीक और जमीनी नेटवर्क के समन्वय पर विशेष जोर दिया।
कनेक्ट सेंटर के चेयर मेन दीपक मिश्रा ने कनेक्ट सेंटर से ब्लॉकों के जुड़ाव और कार्यों पर चर्चा किया।
प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन समूह चर्चा और प्रश्नोत्तरी सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और मास्टर ट्रेनर्स ने संगठन विस्तार से जुड़े अपने अनुभव और सुझाव साझा किए।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु से अतिथियों और प्रशिक्षकों का स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी युगल पांडे, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम शंकर शुक्ला, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पूर्व विधायक चंदन कश्यप, कनेक्ट सेंटर के को-चेयरमैन अशोक चतुर्वेदी उपस्थित रहे।







