किशनगढ़ (विश्व परिवार)। किशनगढ़ के सुप्रसिद्ध मार्बल उद्योगपति एवं समाजसेवी जैन समाज रत्न आदरणीय श्री भामाशाह कंवरलाल जी पाटनी के निधन पर आर.के. हाउस, किशनगढ़ में संगठन की और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिवार आर. के मार्बल और वंडर सीमेंट के चेयरमैन अशोक पाटनी एवं विमल पाटनी से मुलाकात कर “श्री नेमी गिरनार धर्म यात्रा” 2026 का स्मृति चिन्ह भेंट किया। संगठन के महामंत्री राहुल जैन, सम्मानित सदस्य अभिषेक जैन एवं युवा प्रकोष्ठ, दिल्ली अध्यक्ष विपुल जैन उपस्थित रहे।







