छत्तीसगढ़रायपुर

प्रोजेक्ट पुनर्जीवन: रायपुर में पेड़ों के चारों ओर से हटेंगे कंक्रीट घेरे और ट्री गार्ड

रायपुर (विश्व परिवार)। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर रायपुर जिला प्रशासन द्वारा रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संचालित प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के अंतर्गत रायपुर नगर निगम क्षेत्र में पेडो के चारो ओर के कांक्रीट घेरे एवं ट्री गार्ड को हटाने का अभियान सभी 10 जोनो में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर निरंतर प्रगति पर है।
आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र के जोन 1 अतर्गत बसंत विहार कालोनी गोगाँव जोन 4 अंतर्गत जीई रोड में गौरवपथ, जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत एम्स हॉस्पिटल टाटीबंध के सामने, रायपुर जिला प्रशासन के अभिनव प्रोजेक्ट पुनर्जीवन अंतर्गत जोन के माध्यम से पेडो के चारो ओर के काँक्रीट घेरे एवं ट्री गार्ड को हटाने चलाये जा रहे अभियान का वहा पहुंचकर प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। आयुक्त ने जोन अधिकारियों को रायपुर जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट पुनर्जीवन अंतर्गत पेड़ो के चारो ओर से कांक्रीट घेरे और ट्री गार्ड को हटाकर पेडो को समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु स्वतः विकसित होने पर्यावरण अनुकुल वातावरण प्रदान करने कार्य शीघ्रता से करके पूर्ण करवाने के निर्देश दिये है।
आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा किये गये प्रत्यक्ष निरीक्षण के दौरान नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, संबंधित जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर, डॉ दिव्या चंद्रवंशी, राजेश्वरी पटेल, उपायुक्त उद्यान जागृत्ति साहू एवं सीएसईबी एवं वन विभाग के संबंधित क्षेत्र अधिकारीगण की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts