छत्तीसगढ़रायपुर

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), रायपुर के तत्वावधान में वैगन रिपेयर शॉप, (डब्ल्यू आर एस) रायपुर में राजभाषा संगोष्ठी का आयोजन

  • नराकास, रायपुर की राजभाषा संगोष्ठी में हिंदी एवं एआई पर सार्थक चर्चा

रायपुर (विश्व परिवार)। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), रायपुर के तत्वावधान में वैगन रिपेयर शॉप, रायपुर में राजभाषा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में नराकास, रायपुर के 16 सदस्य कार्यालयों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में निर्मल कुमार भंडारी, मुख्य कर्मशाला प्रबंधक की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही ए. रमेश बाबू, सहायक कर्मशाला कार्मिक अधिकारी एवं राजभाषा नोडल अधिकारी तथा निकेश कुमार पाण्डेय, राजभाषा अधिकारी एवं सचिव, नराकास उपस्थित रहे।
संगोष्ठी में तीन महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। “विभिन्न प्रकार की रिपोर्ट” विषय पर निकेश कुमार पाण्डेय, “कार्यालयीन अनुवाद : अपेक्षाएँ, यथार्थ एवं भ्रांतियाँ” पर डॉ. कमल तथा “चैट जीपीटी एवं अन्य एआई टूल्स के माध्यम से कार्यालयीन हिंदी लेखन” पर विनय कुमार पाण्डेय ने उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक जानकारी दी।
संगोष्ठी में कार्यालयीन हिंदी के प्रभावी प्रयोग तथा आधुनिक तकनीक एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के माध्यम से हिंदी लेखन को सरल एवं प्रभावी बनाने पर सार्थक चर्चा हुई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी सदस्य कार्यालयों की सक्रिय सहभागिता रही। राजभाषा अनुभाग, वैगन रिपेयर शॉप, रायपुर ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts