रायपुर

गौरीशंकर सेवा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, दुर्योधन पनका बने अध्यक्ष

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी रायपुर में समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने वाली सामाजिक संस्था गौरीशंकर सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। समाजसेवी दुर्योधन पनका को समिति का अध्यक्ष चुना गया है।

नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 30 अगस्त को स्थानीय सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हॉल में हुआ। इस दौरान दुर्योधन पनका सहित समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं सेवा की शपथ दिलाई गई।

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष दुर्योधन पनका, उपाध्यक्ष गौरी नायक, सचिव दुर्गेश सिंह, कोषाध्यक्ष ममता सुनानी, महासचिव नीलम सोना, सहसचिव जगदीश सिक्का, स्वास्थ्य सचिव डॉ. गोपाल महानंद तथा कार्यकारिणी सदस्य इंदर नायक, चम्पा तांडी, सागर दीप, बबीता और हरीश बाग,जितेन्द्र निहाल शामिल हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा कि अपने लिए तो हर कोई जीता है, लेकिन दूसरों के लिए कैसे जीना है, यह गौरीशंकर सेवा समिति से सीखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब कई लोग सामाजिक संस्थाओं को केवल अपने स्वार्थ और प्रचार का माध्यम बना लेते हैं, ऐसे दौर में गौरीशंकर सेवा समिति निस्वार्थ सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

कार्यक्रम को समिति के संरक्षक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता व्यास देव भोई, गाड़ा महासभा अध्यक्ष नारायण बाघ एवं गाड़ा महासभा महिला विंग की अध्यक्ष सीमा क्षेत्रिया सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts