जबलपुर 

24 अक्टूबर को तीन राज्यों में गूंजेगा पोलियो जागरूकता का संदेश

  • रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के 100 से अधिक क्लब चलाएंगे अभियान, जबलपुर में निकलेगी विशाल जागरूकता रैली

जबलपुर (विश्व परिवार)। पोलियो मुक्त विश्व के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के तत्वावधान में रोटरी पोलियो डे के अवसर 24 अक्टूबर को मप्र, छग और ओडिशा में व्यापक पोलियो जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में तीनों राज्यों के 100 से अधिक रोटरी क्लबों अपने अपने शहरों में व्यापक स्तर विभिन्न स्तरों पर जागरूकता अभियान आयोजित कर रहे हैं ।

डिस्ट्रिक्ट पोलियो कमेटी के चेयरमैन रोटे भरत डागा के नेतृत्व में अभियान को सफल बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए टीम ओजस्वनि के सभी असिस्टेंट गवर्नर, सिटी को-ऑर्डिनेटर, क्लब अध्यक्षों एवं सचिवों के साथ डिस्ट्रिक्ट के पदाधिकारियों और रोटेरियन दंपतियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जबलपुर में निकलेगी विशाल रोटरी पोलियो डे रैली

डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी, मप्र रोटे नितिन जैन ने बताया कि रोटरी विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर जबलपुर में विशाल जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। रैली के माध्यम से आमजन को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक करने और इस अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा।

रैली को सफल बनाने के लिए पूर्व प्रांतपाल रोटे सुनील फाटक, रैली संयोजक रोटे एन.के. श्रीवास्तव, को-चेयरमैन पब्लिक इमेज रोटे अंकुर माहेश्वरी, सिटी कोऑर्डिनेटर रोटे अमित जैन, असिस्टेंट गवर्नर रोटे रवि वैश्य, रोटे डॉ. शोभित वर्मा, रोटे अनिल दुबे, रोटे राकेश नेमा एवं रोटे शिखा पौराणिक सहित अन्य रोटेरियन सक्रिय रूप से प्रयासरत हैं।

रोटरी का उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक पोलियो उन्मूलन का संदेश पहुंचे और सामूहिक प्रयासों से पोलियो मुक्त विश्व के लक्ष्य को मजबूती मिले।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts