जबलपुर 

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में 31वें राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यालय का भव्य शुभारंभ

जबलपुर (विश्व परिवार)। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेजीशन के 31वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों के क्रम में विगत दिवस संस्कारधानी के ह्र्दयस्थल बड़ा फुहारा में राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यालय का भव्य एवं विधिवत शुभारंभ संपन्न हुआ।

कार्यालय का शुभारंभ मनोहर झांझरी राष्ट्रीय अध्यक्ष के (मुख्य आतिथ्य) विशिष्ट अतिथि राकेश विनायका निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष, विनय जैन राष्ट्रीय महासचिव, संजय जी पापड़ीवाल रीजन सचिव इंदौर, सीए मनोज जैन रीजन अध्यक्ष, अधिवेशन सचिव रश्मि अमित पारस, प्रदीप सुनीता लक्ष्मी, अधिवेशन कोषाध्यक्ष श्रेयांश मीना जैन, सतीश विमला वर्धमान,सुनील चित्रा घीया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का मंगलाचरण एवं मांगलिक क्रियाएं सचिन कीर्ति जैन जी द्वारा संपन्न कराई गईं, जिससे पूरा वातावरण मंगलमय एवं भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नितिन जैन ने बताया कि 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 3 जनवरी 2027 को माँ नर्मदा के पावन तट पर स्थित ओरिका रिसोर्ट, नागपुर रोड, जबलपुर में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप, जबलपुर संस्कारधानी के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह राष्ट्रीय अधिवेशन सामाजिक एकता, पारिवारिक सौहार्द एवं संगठनात्मक सहभागिता का एक भव्य उत्सव होगा। इस आयोजन में संपूर्ण भारत के 350 से अधिक ग्रुपों से 1000 से अधिक दंपति सदस्यों के सम्मिलित होने की संभावना है।
इस अवसर पर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोहर झांझरी, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश विनायका, राष्ट्रीय महासचिव श्री विनय जैन, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव श्री संजय पापड़ीवाल ने अधिवेशन सम्बंधित जानकारी दी तथा सफल अधिवेशन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।श्रीमति रश्मि अमित पारस ने राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारिया सम्बन्धी पूर्ण जानकारी दी।फेडरेशन के अतिरिक्त महासचिव श्री प्रवीण सिंघई, श्री प्रदीप जैन, की भी गरिमामयी उपस्थिति रही साथ ही प्रशांत जैन ने इंदौर में आयोजित 27दिसंबर को जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन की जानकारी दी।

कार्यक्रम में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप महाकोशल-विंध्य रीजन के निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप ममता जैन एवं जबलपुर संस्कारधानी ग्रुप अध्यक्ष प्रदीप लक्ष्मी जैन, सचिव चित्रा सुनील घिया, कोषाध्यक्ष अनिल आरती जैन,पूर्व अध्यक्ष अमित रश्मि पारस , शरद तारा डागा, राजेंद्र संगीता जैन, वीरेंद्र मंजु, देवेंद्र जैन , यतीन्द्र प्रीति सिंघई सहित जबलपुर के विभिन्न सोशल ग्रुपों के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन महाकौशल-विंध्य रीजन के सभी ग्रुपों के सामूहिक प्रयास, सहयोग एवं सहभागिता से निश्चित ही ऐतिहासिक एवं यादगार रूप में आयोजित होगा। सभी ने आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं एवं सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का संचालन सतीश वर्धमान ने किया तथा आभार प्रदर्शन फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय चौधरी द्वारा किया गया।
कार्यालय शुभारंभ के साथ ही राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए उत्साहपूर्वक सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में 31वें राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यालय का भव्य शुभारंभ संपन्न

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts