जबलपुर 

जबलपुर के युवा व्यवसायी नितिन जैन जगदलपुर में CA सदस्यों को बताएंगे GST के नए नियम और TallyPrime के आधुनिक फीचर्स

जबलपुर (विश्व परिवार)। मध्य भारत के अग्रणी सेवा प्रदाता पीसी प्लेनेट के संस्थापक नितिन जैन को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के जगदलपुर CPE चैप्टर द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में विशेष व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम 12 नवंबर को जगदलपुर के शगुन फार्म्स में आयोजित होगा।

इस अवसर पर नितिन जैन GST के नए नियमों, अनुपालन की प्रक्रिया एवं नवीन TallyPrime की उपयोगिता पर CA सदस्यों के साथ परिचर्चा में हिस्सा लेंगे । इस सत्र में TallyPrime के नए फीचर्स एवं ऑटोमेशन के माध्यम से जीएसटी और इनकमटैक्स संबंधी कार्यों को अधिक सरल, तेज एवं प्रभावी कैसे बनाया जा सकता है इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी ।
बिजनेस टेक्नोलॉजी एवं IT सॉल्यूशंस के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले नितिन जैन के नेतृत्व में पीसी प्लेनेट टैली सॉल्यूशंस, क्लाउड सर्विसेज, सॉफ्टवेयर इंटीग्रेशन एवं स्मार्ट क्लास और मीटिंग रूम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कार्यरत है।

जगदलपुर CPE चैप्टर के कार्यक्रम संयोजक CA विवेक सोनी एवं सह-संयोजक CA नीरव मोटीवाला ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य CA सदस्यों को GST के बदलते प्रावधानों एवं आधुनिक तकनीकी समाधानों की जानकारी देने के साथ दीपावली के अवसर पर आपसी मेल-मिलाप और संवाद का अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम शाम 3:30 बजे से प्रारंभ होगा तथा समापन रात्रिभोज के साथ होगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts