जबलपुर 

जीएसटी के नए नियमों एवं कार्यप्रणाली को सरल बनाने पर टैलीप्राइम की कार्यशाला आयोजित

जबलपुर (विश्व परिवार)। मध्यभारत के अग्रणी टैली सेवा प्रदाता पीसी प्लेनेट द्वारा विगत दिवस जबलपुर में टैली कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शहर के प्रमुख व्यावसायिक संस्थानों के अकाउंटेंट एवं प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन पीसी प्लेनेट की रिलेशनशिप मैनेजर सुश्री पलक चौरसिया ने किया, जबकि कार्यक्रम के अंत में पीसी प्लेनेट के सीनियर मैनेजर श्री अमित कदम ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यशाला में टैली एक्सीलरेटर स्वतंत्र सिंह ने वर्तमान व्यावसायिक परिदृश्य एवं जीएसटी के नए नियमों के अनुरूप टैलीप्राइम के नवीनतम रिलीज 7.2 की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लाइव डेमो के माध्यम से बताया कि किस प्रकार टैलीप्राइम के नए फीचर्स की मदद से अकाउंटिंग, जीएसटी अनुपालन एवं व्यावसायिक कार्यों को अधिक तेज, सरल और प्रभावी बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर पीसी प्लेनेट के मुख्य प्रबंध निदेशक नितिन जैन ने कहा कि टैलीप्राइम 7.2 में शामिल किए गए नए फीचर्स अकाउंटेंट्स के साथ-साथ व्यावसायिक प्रबंधन से जुड़े लोगों के कार्यों को भी अधिक आसान, सुविधाजनक एवं आनंदमय बनाएंगे। उन्होंने कहा कि बदलते व्यावसायिक परिवेश में तकनीक के साथ अपडेट रहना समय की आवश्यकता है और पीसी प्लेनेट सदैव अपने ग्राहकों को नवीनतम तकनीकी समाधानों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में टैली सॉल्यूशंस, बेंगलुरु के बिजनेस मैनेजर राकेश गुप्ता एवं कुलदीप सोनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों से संवाद कर उनकी व्यावसायिक एवं तकनीकी समस्याओं को समझा तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यशाला का उद्देश्य अकाउंटेंट्स एवं व्यापारिक संस्थानों को जीएसटी के नए प्रावधानों, आधुनिक तकनीक तथा टैलीप्राइम के नवीनतम फीचर्स से अवगत कराकर उनकी कार्यक्षमता और उत्पादकता को बढ़ाना रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts