रावतभाटा (विश्व परिवार)। बघेरवाल समाज की प्रतिभा डॉ. लीना जैन ने चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर समाज का नाम उज्जवल किया है।
भीलवाड़ा स्थित आरवीआरएस गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज की ईएनटी (ENT) विभागाध्यक्ष एवं एमडी आरयू की नोडल अधिकारी डॉ. लीना जैन को ‘इंटरडिसिप्लिनरी एसोसिएशन ऑफ मेडिकल एजुकेशनिस्ट्स’ (IAME) द्वारा ‘आईएएमई टीचर डे अवार्ड्स 2026’ के तहत नॉर्थ जोन से सम्मानित किया गया है। डॉ. लीना जैन वर्तमान में इस संगठन के नॉर्थ जोन की सचिव पद का दायित्व भी संभाल रही हैं। विगत 35 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले राष्ट्र गौरव पारस जैन “पार्श्वमणि” पत्रकार कोटा ने जानकारी देते हुवे बताया कि रावतभाटा के देव शास्त्र गुरु के परम भक्त व्यवहार कुशल कवि ह्रदय ओम प्रकाश साँवला धर्मपत्नी गुणमाला जैन की सुपुत्री डॉक्टर लीना जैन के अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र: चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में उनके 27 शोध पत्र प्रतिष्ठित जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं।
अत्याधुनिक सर्जरी की शुरुआत: राजस्थान के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पहली बार ‘एंड्रॉयड आधारित कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी’ सफलतापूर्वक शुरू करने का ऐतिहासिक श्रेय भी डॉ. लीना जैन को जाता है। आपका विवाह डॉक्टर मनीष जैन MDS. से हुआ। पारस जैन “पार्श्वमणि” ने आगे बताया कि डॉ. लीना जैन की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बघेरवाल दर्पण परिवार द्वारा हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की गई।







