Blog

संकल्प साहित्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित हुए साहित्यकार, तीन पुस्तकों का हुआ विमोचन

राउरकेला (विश्व परिवार)। संकल्प संस्थान राउरकेला द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर 2026 को विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों और हिंदी प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में अतिथि के रूप में शामिल हुए साहित्यकार को संस्था की ओर से ‘संकल्प साहित्य शिरोमणि सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान तीन पुस्तकों का विमोचन किया गया। इनमें वर्षा कादमावाला वारि के प्रथम काव्य संग्रह ‘मन की उजली धूप’, ‘हिंदी ग़ज़ल और कृष्ण कुमार प्रजापति’ तथा ‘मधुकर मिश्र की प्रतिनिधि ग़ज़लें’ शामिल हैं। ‘हिंदी ग़ज़ल और कृष्ण कुमार प्रजापति’ का संपादन डॉ. अनिरुद्ध सिन्हा तथा ‘मधुकर मिश्र की प्रतिनिधि ग़ज़लें’ का संपादन डॉ. कृष्ण कुमार प्रजापति ने किया है।

कार्यक्रम में मुंगेर से डॉ. अनिरुद्ध सिन्हा, नोएडा से विजय स्वर्णकार, श्वेतवर्ण प्रकाशन से राहुल शिवाय तथा अजय प्रजापति सहित अनेक मूर्धन्य साहित्यकार उपस्थित रहे। साहित्य और हिंदी के प्रति समर्पित इस आयोजन में रचनाकारों के योगदान और साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का सुंदर एवं प्रभावी संचालन संस्था की ओर से डॉ. शकुन अग्रवाल ने किया। आयोजन की सफलता पर डॉ. कृष्ण कुमार प्रजापति एवं संकल्प संस्थान के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई एवं आभार व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts