जगदलपुर (विश्व परिवार)। मध्य भारत के प्रतिष्ठित और विश्वसनीय ऑटोमोबाइल समूह जायका ऑटोमोबाइल्स एंड फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड (टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल डीलरशिप) द्वारा शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को अपने नए शोरूम परिसर में भव्य ‘मेगा कस्टमर मीट एंड ग्रीट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शोरूम के उद्घाटन के एक माह पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में 450 से अधिक कमर्शियल वाहन मालिक और 100 से अधिक कर्मचारी शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत जायका ग्रुप के डायरेक्टर रोहित काले एवं उनके सुपुत्र कौस्तुभ काले, सेल्स जीएम सुशील त्रिपाठी, टाटा मोटर्स के स्टेट सर्विस हेड कनिष्क सोनी, टीएसएम तन्मय जैजु, बस्तर परिवहन संघ के अध्यक्ष प्रदीप पाठक और जय झारेश्वर परिवहन संघ के अध्यक्ष बनमाली नाग द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम में राष्ट्रगीत के साथ ऐतिहासिक एवं लोकप्रिय गीत ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ की प्रस्तुति दी गई। जायका ऑटोमोबाइल्स की महिला कर्मचारियों ने दक्षिण भारत और छत्तीसगढ़ के पारंपरिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं रायपुर से आए प्रसिद्ध गायक और महिला गायिका ने भी अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों का मनोरंजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
72 वर्षों से टाटा मोटर्स और जायका ग्रुप का अटूट विश्वास
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जायका ग्रुप के डायरेक्टर रोहित काले ने कहा कि टाटा मोटर्स ने वर्ष 1954 में भारत में कमर्शियल वाहनों का व्यवसाय शुरू किया था। उसी दौर से जायका ऑटोमोबाइल्स ने नागपुर और विदर्भ क्षेत्र में टाटा मोटर्स की डीलरशिप संभाली। वर्ष 1955 में दुर्ग में भी डीलरशिप की शुरुआत हुई।
उन्होंने जायका ग्रुप की 72 वर्षों की इस यात्रा और सफलता का श्रेय ग्राहकों के निरंतर विश्वास को दिया। उन्होंने कहा कि जगदलपुर में शुरू किए गए नए डीलरशिप में भी ग्राहक सेवा और पूर्ण संतुष्टि जायका ग्रुप का मूल मंत्र रहेगा।
परिवहन संघों के पदाधिकारियों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान रोहित काले ने बस्तर परिवहन संघ के अध्यक्ष, जय झारेश्वर परिवहन संघ के अध्यक्ष तथा उपस्थित सदस्यों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बचेली ट्रांसपोर्ट ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह एवं सभी सदस्यों के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कमर्शियल वाहन मालिकों, परिवहन संघों के पदाधिकारियों, जायका ऑटोमोबाइल्स के कर्मचारियों और गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी रही। आयोजन को सफल बनाने में जायका ग्रुप के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।







