छत्तीसगढ़रायपुर

एनटीपीसी नवा रायपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े की शुरुआत

नवा रायपुर (विश्व परिवार)। एनटीपीसी नवा रायपुर में 17 सितंबर 2026 को ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभागी; स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रखी गई है।

कार्यक्रम के दौरान हर्ष आहूजा, कार्यकारी निदेशक-यूएसएससी और आलोक कुमार त्रिपाठी, कार्यकारी निदेशक (सीसी ओएस) ने क्रमश: हिंदी और अंग्रेजी में उपस्थित कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर हर्ष आहूजा ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए सभी से अपने-अपने क्षेत्र में बदलाव के एजेंट के रूप में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ प्रत्येक व्यक्ति का योगदान टिकाऊ और सतत प्रकृति का होना चाहिए।

पखवाड़े के दौरान कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा सपोर्ट स्टाफ के लिए भी कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts