छत्तीसगढ़रायपुर

PMAY-2.0 के एएचपी परिसरों में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने NGO के साथ बैठक

रायपुर (विश्व परिवार)। प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी PMAY 2.0 के अंतर्गत एएचपी आवासीय परिसरों में सामुदायिक सहभागिता, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, रखरखाव एवं सामुदायिक प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से एनजीओ एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में लगभग 35 एनजीओ एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस दौरान महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और एएचपी परिसरों में कार्य करने के प्रति उनका उत्साह देखने को मिला।

विभिन्न संस्थाओं ने एएचपी परिसरों में निवासरत परिवारों के साथ मिलकर सामुदायिक प्रबंधन, सामाजिक समावेशन, जागरूकता, महिला एवं बाल गतिविधियों, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता के क्षेत्र में कार्य करने में रुचि व्यक्त की।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि एएचपी में केवल आवास उपलब्ध कराना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि आवासीय परिसरों में ‘अपनी कॉलोनी–अपनी जिम्मेदारी’ की भावना विकसित करना भी आवश्यक है। इसके लिए एनजीओ, रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन/समिति एवं हितग्राहियों के बीच नियमित संवाद और सहभागिता को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई गई।

बैठक में हितग्राहियों में सामुदायिक सहभागिता और अपनी कॉलोनी की भावना विकसित करने, रेजिडेंस एसोसिएशन को सक्रिय एवं सक्षम बनाने, स्वच्छता, रखरखाव और आवासीय अनुशासन के प्रति जागरूकता बढ़ाने, महिलाओं, बच्चों और समाज के अन्य सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान के लिए समन्वित प्रयासों पर चर्चा की गई।

इसके साथ ही एनजीओ द्वारा आईईसी एवं जनजागरूकता गतिविधियों के संचालन और एएचपी परिसरों के दीर्घकालीन सामुदायिक स्थायित्व के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने को लेकर सुझाव लिए गए। आगामी चरण में चयनित एएचपी परिसरों में विभिन्न गतिविधियों को पायलट आधार पर संचालित करने की दिशा में भी चर्चा की गई।

बैठक में रायपुर नगर पालिक निगम के अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर और नगर निगम की सोशल डेवलपमेंट ऑफिसर डॉ. संगीता ठाकुर सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में शामिल संस्थाओं ने एएचपी परिसरों में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने के लिए सहयोग एवं संयुक्त रूप से कार्य करने में सकारात्मक रुचि व्यक्त की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts