रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजस्व लोकेश्वर साहू, उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा के निर्देशानुसार चलाये जा रहे बकाया राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत आज रायपुर नगर निगम जोन 5 राजस्व विभाग द्वारा जोन अंतर्गत ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड क्रमांक 39 क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के मार्गनिर्देशन और जोन सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाधव, राजस्व निरीक्षक खगेंद्र सोनी मनीष भोई, सहायक राजस्व निरीक्षक सर्वश्रीविपिन सोनी, अमर सागर, मनीष खुंटे, जोन 5 नगर निवेश विभाग के सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में बकाया राजस्व वसूली अभियान चलाया गया. अभियान के अंतर्गत जोन 5 के वार्ड 39 क्षेत्र में वर्ष 2020-21 से 295194 रूपये के बड़े बकायादार मोहम्मद इस्लामुद्दीन की सम्बंधित व्यवसायिक सम्पति दुकान गोडाउन को नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत अंतिम नोटिस देने के पश्चात भी सम्बंधित द्वारा बकाया राशि नगर निगम जोन 5 को अदा नहीं किये जाने पर तत्काल स्थल में जोन 5 जोन कमिश्नर के निर्देश पर ताला लगाकर तत्काल नगर निगम जोन 5 राजस्व विभाग द्वारा नगर निवेश विभाग की उपस्थिति में सीलबंद कर दिया गया।







