रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर नगर पालिक निगम की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को दोपहर 1 बजे आयोजित होगी। महापौर मीनल चौबे के आदेशानुसार नगर निगम सचिवालय ने बैठक की सूचना जारी की है।
बैठक रायपुर नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल स्थित सभाकक्ष क्रमांक 405 में होगी। बैठक में नगर निगम से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे।







