छत्तीसगढ़रायपुर

“व्यक्ति का चरित्र उसके शब्दों से नहीं, बल्कि उसके कार्यों और व्यवहार से निर्मित होता है” – संजय श्रीवास्तव’’

  • मैक में दीक्षा एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन’’

रायपुर (विश्व परिवार)। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (मैक) के रोवर टीम एवं रेंजर टीम द्वारा 23 सितंबर 2026 को महाविद्यालय के सभागार में दीक्षा समारोह एवं शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष, छ.ग. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड तथा विषिश्ट अतिथि इंद्रजीत सिंह खालसा, मुख्य आयुक्त, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के साथ राजेश अग्रवाल प्रेसिडेंट रोवर एवं रेंजर मैक एवं राज्य कार्यकारिणी अध्यक्ष उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नवदीक्षित रोवर एवं रेंजर सदस्यों ने सेवा, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए शपथ ग्रहण की। सर्वप्रथम महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विकसित भारत षीर्शक पर नुक्कड़ नाटक की प्र्रस्तुतिकरण किया। साथ ही मैक म्यूजिक एव छत्तीसगढ़ी नृत्य प्रस्तुति की गई। इस कार्यक्रम के दौरन मैक रोवर-रेंजर की नई कार्यकारिणी का षपथ ग्रहण हुआ, प्रेसिडेंट रोवर लाभ पुजारा, सेक्रेटरी हुमायरा फातिमा बने।

मुख्य अतिथि संजय श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को सेवा, सहयोग एवं जिम्मेदारी की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रोवर-रेंजर की नवगठित कार्यकारिणी को उत्साहपूर्वक कार्य करने तथा विद्यार्थियों से विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया।

विषिश्ट अतिथि इंद्रजीत सिंह खालसा ने कहा की रोवर-रेंजर के शपथ ग्रहण समारोह की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को समाज एवं जनसेवा के प्रति सेवा, जिम्मेदारी और समर्पण की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में डॉ. डिग्री लाल पटेल, वरिष्ठ रोवर लीडर, सुश्री कृति अग्रवाल, प्रभारी तथा सुश्री तोशी यादव, सह-समन्वयक सहित रोवर-रेंजर दल के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। यह समारोह युवाओं में सेवा-भाव, नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts