रायपुर (विश्व परिवार)। सेवा से संकल्प माह के अंतर्गत इनडोर स्टेडियम, रायपुर में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में जनपद पंचायत धरसीवां क्षेत्र से लगभग 150 महिला एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री, रायपुर सांसद, धरसीवां विधायक, कलेक्टर रायपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा जनपद पंचायत के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
रक्तदान के साथ ही जनपद पंचायत धरसीवां क्षेत्र के लोगों ने सेवा एवं सहयोग की भावना को आगे बढ़ाते हुए वस्त्र, स्टेशनरी एवं खिलौनों का भी दान किया। इस पुनीत अभियान में जनपद पंचायत धरसीवां क्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
यह सहभागिता समाज के प्रति जिम्मेदारी, सेवा भावना और “सेवा से संकल्प” के उद्देश्य को सार्थक करने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है।







