छत्तीसगढ़रायपुर

आज मुंगेली और रायपुर के दौरे पर CM साय, मदकू द्वीप में मेगा हेल्थ कैंप में होंगे शामिल

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह सुबह 10:30 बजे रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचेंगे, जहां करीब एक घंटे कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सुबह 11:30 बजे रायपुर से मुंगेली के लिए रवाना होंगे।

CM साय हेलीकॉप्टर से मुंगेली के मदकू द्वीप पहुंचेंगे। वे दोपहर 12:20 बजे से 2:50 बजे तक मदकू द्वीप में रहेंगे। इस दौरान मंदिर दर्शन के साथ ‘आंगन मिलन सेवा एवं मेगा हेल्थ कैंप’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 3:30 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां हेलीपैड से तेलीबांधा के लिए रवाना होंगे। तेलीबांधा में आयोजित पदयात्रा सप्ताह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 4:45 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts