बालोद (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश को देखते हुए छात्र हित में बड़ा फैसला लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से 25 सितंबर को जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, लगातार हो रही बारिश के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज 25 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश जिले के सभी संबंधित स्कूलों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
28 सितंबर को होगी परीक्षा
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि 25 सितंबर को आयोजित होने वाली सभी परीक्षाएं अब 28 सितंबर को होंगी। परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित की जाएंगी।







