अंबिकापुरछत्तीसगढ़

अंबिकापुर में ट्रेनी DSP से मारपीट, गणेश विसर्जन के दौरान डीजे को लेकर हुआ विवाद; 6 आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में ट्रेनी डीएसपी निशांत कुर्रे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. गणेश विसर्जन के दौरान साइड देने और डीजे की तेज ध्वनि को लेकर विवाद शुरू हुआ. इस दौरान गणेश समिति के लोगों द्वारा ट्रेनी डीएसपी पर हमले किए जाने का आरोप है. निशांत कुर्रे वर्तमान में दरिमा थाना के टीआई के रूप में पदस्थ हैं।
ट्रेनी डीएसपी पर हमला, वाहन में भी तोड़फोड़
जानकारी के मुताबिक, मणीपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए लोग डीजे में नाचते-गाते जा रहे थे. इसी मार्ग से जब ट्रेनी डीएसपी गुजर रहे थे, तब उनकी वाहन को साइड देने को लेकर विवाद हो गया. डीजे के तेज आवाज पर आपत्ति जताने के बाद लोग तैश में आ गए. उन्होंने ट्रेनी डीएसपी से मारपीट की और उनकी वाहन के शीशे तोड़ दिए।
6 आरोपी गिरफ्तार
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मणीपुर थाना से बल बुलाया, जिसके बाद ट्रेनी डीएसपी को भीड़ से बचाकर निकाला गया. थाना पहुंचने के बाद उन्होंने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी. घटना की सूचना से महकमे में हड़कंप मच गया।
मामला दर्ज करने के बाद हमले में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. विसर्जन के दौरान आरोपी नशे में थे या नहीं, इसके लिए उनकी मेडिकल जांच कराई जा रही है. वहीं अन्य आरोपियों की भी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मामले की विस्तृत वैधानिक जांच जारी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts