देशनई दिल्ली

TMC के 20 बागी सांसदों को 8 अक्टूबर तक जवाब देने की मोहलत, स्पीकर ओम बिरला ने 15 दिन का समय बढ़ाया

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी के बागी सांसदों को 15 दिन की मोहलत दी गई है। ममता बनर्जी के बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने 8 अक्टूबर तक अयोग्यता पर जवाब देने का आदेश दिया है। बागी तृणमूल सांसदों को 8 अक्टूबर तक अपना जवाब हर हाल में देना ही होगा। जवाब नहीं देने वाले सांसदों को खिलाफ दल-बदल कानून के तहत लोकसभा स्पीकर कार्रवाई कर सकते हैं।
अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को एक याचिका सौंपकर 20 बागी तृणमूल सांसदों की सदस्यता खत्म करने की मांग की थी। बागी तृणमूल सांसदों ने लोकसभा स्पीकर के कार्यालय से 30 दिन की मोहलत (22 अक्टूबर तक) मांगी थी।
दरअसल यह मामला TMC के भीतर राजनीतिक विवाद से जुड़ा है। इन सांसदों ने कथित तौर पर ‘नेशनल सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया’ यानी NCPI में विलय का दावा किया था। इसके बाद TMC की ओर से इन सांसदों की सदस्यता खत्म करने की मांग की गई। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की थी। उन्होंने बताया था कि वे स्पीकर को दसवीं अनुसूची (10th Schedule) का नियम 2A दिखाने आए थे। इसके तहत, अगर कोई अपनी मर्जी से पार्टी छोड़ता है, तो उसकी सदस्यता समाप्त हो जाती है।
अभिषेक बनर्जी ने दल-बदल कानून से जुड़ी संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत लोकसभा अध्यक्ष के सामने अयोग्यता याचिकाएं दाखिल की थीं। उन्होंने कई बार स्पीकर से मुलाकात कर ज्ञापन भी दिया था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts