छत्तीसगढ़रायपुर

13 वर्षीय आदित्य राजे को आचार्य इंद्रेश उपाध्याय ने वृंदावन बुलाया

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर के 13 वर्षीय बाल पर्यावरणविद् एवं बाल योग गुरु आदित्य राजे सिंह ने प्रसिद्ध कथावाचक एवं आध्यात्मिक संत आचार्य इंद्रेश उपाध्याय महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

भेंट के दौरान आदित्य ने उन्हें तुलसी का पौधा, ‘राम राज्य’ उपन्यास और ‘वंदे मातरम्’ अंकित इको-फ्रेंडली खादी फ्रेम भेंट किया। उन्होंने पांच वर्ष की आयु से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, प्रकृति जागरूकता और योग के क्षेत्र में किए जा रहे अपने कार्यों की जानकारी भी साझा की।

आचार्य इंद्रेश उपाध्याय ने आदित्य के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें वृंदावन स्थित अपने आश्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं युवा जनजागरूकता के कार्यों से जुड़ने का आमंत्रण दिया।

आदित्य ने आचार्य जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन में पर्यावरण एवं समाज सेवा को आगे बढ़ाने की इच्छा जताई। पर्यावरण एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts